क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के दुर्गावती एवं नुआँव प्रखण्ड में एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र/छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है तथा छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए गया या उत्तर प्रदेश राज्य में चालीस कि0मी0 दूर जाना पड़ता है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों प्रखण्डों में कब तक सरकारी महाविद्यालय स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?