क्या मंत्री , पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया-फतेहपुर मुख्य पथ से ढुंगेश्वरी मंदिर जाने वाले पथ का उपयोग आम जनता एवं देशी-विदेशी पर्यटक आने-जाने में प्रयोग करते हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पथ में शिवम ब्रिक्स (ईट भठ्ठा) के द्वारा अत्यधिक प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिससे आम जनता एवं पर्यटक बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो सरकार प्रदूषण फैलाने वाले शिवम ब्रिक्स पर कब तक कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों?