क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत प्रखण्ड-भवानीपुर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोन्दीप में चहारदीवारी निर्माण नहीं होने के कारण विद्यालय के संसाधन एवं पठन-पाठन करने वाले छात्र -छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को कठिनाईयां होती है; यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?