क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूरे रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में स्नातकोत्तर महाविद्यालय नही होने के कारण छात्रों को स्नातकोतर शिक्षा हेतु साठ कि0मी0 दूर गया या उत्तर प्रदेश राज्य में जाना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में स्थापित महाविद्यालयों में कब तक स्नातकोत्तर शिक्षा शुरू करने का विचार रखती है?