क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदापुर प्रखंड एक सीमावर्ती क्षेत्र है, जहाँ वर्तमान में एक भी अंगीभूत डिग्री कॉलेज नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि आदापुर प्रखंड के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा (B.A./B.Sc./B.Com) के लिए रक्सौल, मोतिहारी या अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और खासकर छात्राओं की शिक्षा बीच में ही छूट जाती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार आदापुर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?