क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत छात्र-छात्राओं को स्नातक का शिक्षा प्राप्त करने हेतु एक भी डिग्री काॅलेज प्रखंड में नहीं हैं;2. क्या यह बात सही है कि प्रखंड डोभी में डिग्री काॅलेज नही रहने के कारण छात्र-छात्राओं को 35 कि0मी0 दूरी तय करके गयाजी जाने के कारण खासकर के छात्राओं को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारत्मक है तो क्या सरकार छात्र-छात्राओं के हित में प्रखंड डोभी में डिग्री काॅलेज का निर्माण करवाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नही तो क्यों ?