क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखण्ड अन्तर्गत दीवान बहादुर कामेश्वर नारायण कॉलेज (DBKN), नरहन में सिर्फ हिन्दी विषय की स्नातकोत्तर (P.G.) की पढ़ाई संचालित है; जबकि विज्ञान, कला एवं वणिज्य विषयों में पी.जी. की पढ़ाई नहीं होने के कारण अधिकांश छात्र पी.जी. की पढ़ाई से वंचित या निजी कॉलेजों या दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर है; यदि हाँ तो सरकार दीवान बहादुर कामेश्वर नारायण कॉलेज में उक्त वर्णित विषयों में भी स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई संचालित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?