क्या मंत्री, परिवहन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अन्तर्गत कुर्सेला बाजार से एन0एच0-31 एवं एन0एच0-77 गुजरती है। यहाँ बस पड़ाव नहीं होने के कारण सड़क किनारे ही गाड़ी खड़ी रहती है, जिसके कारण बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है, यदि हाँ तो सरकार कुर्सेला बाजार में बस पड़ाव का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?