क्या मंत्री, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सहीं है कि बिहार राज्य में कर्पूरी छात्रावास पिछड़ा आवासीय विद्यालय है;2. क्या यह बात सहीं है कि उक्त छात्रावास में छात्र /छात्राओं के नामांकन के लिए तीन लाख प्रतिवर्ष आय से नीचे जीवन बसर करने वालों का होता है, जबकि एक गरीब परिवार का औसत आय तीन लाख रूपये से कम नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कर्पूरी छात्रावास पिछड़ा आवासीय विद्यालय में आय की सीमा को समाप्त कर पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्र/छात्राओं का कर्पूरी छात्रावास पिछड़ा आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?