क्या मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा हेतु +2 उच्च विद्यालय-सह-छात्रावास नहीं है; यदि हाँ, तो क्या सरकार विभूतिपुर में +2 उच्च विद्यालय-सह-छात्रावास खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?