क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ नगर परिषद की आबादी लगभग 1 लाख है, जिसमें 14 वार्ड असर्वेक्षित रहने के कारण उक्त वार्डों में आवासित जनता को नगर परिषद से संबंधित विकास कार्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक बाढ़ नगर परिषद के 14 असर्वेक्षित वार्डों का सर्वेक्षण कराकर परिसीमन कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?