क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड अन्तर्गत ग्राम-चकरामी के रोहित दास एवं अन्य-27 भूमिहीन विस्थापित परिवार को मौजा-नगरपाड़ा, थाना नं0 -1/2 , खाता -751, खेसरा -1747 में 03-03 डी0 जमीन, जो कि गड्ढा है जिसमें सालों भर पानी भरा रहता है, का पर्चा दे दिया गया है;यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त विस्थापित परिवारों को आवंटित जमीन को रद्द करते हुए ऊंचे स्थान वाली मौजा-सिंहपुर ,थाना नं0 -07, थाना - भवानीपुर , खाता -1785 , खेसरा नं0 -128 में 81 डी0 जमीन आवंटित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?