क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के गंगा नदी तट स्थित गौरीशंकर घाट एवं खान साहब घाट का निर्माण नहीं होने के कारण आम जनता को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त नगर परिषद स्थित घाटों का निर्माण सहित सौंदर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?