क्या मंत्री, डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला में दुग्ध डेयरी या दुग्ध शीतलीकरण केंद्र नहीं रहने के कारण पशुपालकों को दूध का सही कीमत नहीं मिल पाता है, जिसके कारण वहाँ पशुपालकों की संख्या घटते जा रही है ;2. क्या यह बात सही है कि नवादा जिला दुग्ध डेयरी या दुग्ध शीतलीकरण केंद्र स्थापित करने हेतु प्रखंड पकरीपरावां स्थित कचना रूपौ पथ में ग्राम हसनगंज के सामने बिहार सरकार की परती भूमि उपलब्ध है,यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार नवादा में दुग्ध डेयरी या दुग्ध शीतलीकरण केंद्र कबतक स्थापित करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?