क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढी जिला अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बैरगनिया में चाहरदीवारी का निर्माण नही होने के कारण अस्पताल मे इलाजरत रोगी एवं चिकित्स्क सहित सभी कार्यरत चिकित्सा कर्मियों के सुरक्षा का खतरा बना रहता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्वास्थ्य के केन्द्र में चाहरदीवारी बनाने का विचार रखती है? नहीं तो क्यों?