क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अन्तर्गत गोह प्रखण्ड के मुख्यालय गोह में P.H.C स्थापित है एवं गोह के वर्तमान जनसंख्या के अनुसार पी0एच0सी0 से क्षेत्र की जनता को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में काफी कठिनाई हो रही है:3. क्या यह बात सही है कि वर्तमान P.H.C में चाहरदिवारो, नाला तथा पर्याप्त भवनों का निर्माण नही होने से जनता को काफी कठिनाई होती है,4. यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में उपरोक्त P.H.C को C.H.C मे उतक्रमित करके सभी मूलभूत सुविधाएँ बहाल करने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?