क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के विधान सभा क्षेत्र-सुगौली अन्तर्गत प्रखंड रामगढ़वा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैरिया का भवन जीर्णर्शीर्ण अवस्था में है, जिस कारण स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय लोगों को ईलाज कराने में घोर असुविधा का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त केन्द्र का भवन निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?