दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के शीर्षक "पटना- गया हाईवे पर जहानाबाद में पाँच साल में एक सौ दस लोगों की हुई मौत" को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि पटना-गया हाईवे पर पिछले 5 वर्षों में 110 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है, परन्तु जहानाबाद जिले में एक भी ट्रॉमा सेंटर नहीं है, यदि हां तो सरकार कबतक जहानाबाद में ट्रामा सेंटर स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?