क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड-ठकराहा, मधुबनी, पिपरासी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकर तैयार है किन्तु उक्त केन्द्र में डॉक्टर महिला डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मी प्रत्तिनियुक्त नहीं हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपकरण और एम्बुलेंस नहीं रहने के कारण ग्रामीण जनता को चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पाता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों को उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी की प्रतिनियुक्त करने के साथ चिकित्सा उपकरण और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?