क्या माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में अनेक अवैध नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी केंद्र संचालित हो रहे हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अवैध संस्थानों में अप्रशिक्षित कर्मियों द्वारा इलाज एवं जाँच किए जाने से मरीजों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है, साथ ही मरीजों से मनमानी वसूली, गलत जाँच रिपोर्ट एवं अनावश्यक इलाज के कारण आम जनता, विशेषकर गरीब वर्ग, शोषण का शिकार हो रहा है;3. क्या यह बात सही है कि उक्त संस्थानों पर नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई के अभाव में इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार राज्य के अवैध नर्सिंग होम एवं अवैध पैथोलॉजी को बंद कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का विचार रखती हाँ, नहीं तो क्यों ?