क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शल्य कक्ष सहायक को उच्चतर पद का प्रभार देने के लिए शल्य कक्ष सहायक पर्यवेक्षक का पद सृजन करने का निर्णय लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि ज्ञापांक-04/क्यू-01-23/2025, 1247 पटना, दिनांक-15/09/25 द्वारा शल्य कक्ष सहायक पर्यवेक्षक के पद सृजन के लिए विभागीय समिति द्वारा प्रतिवेदन समर्पित करने के बावजूद पद सृजन नहीं की गई है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार शल्य कक्ष सहायक पर्यवेक्षक का पद सृजन कर शल्य कक्ष सहायक को उच्चतर पद का प्रभार देने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?