क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा दक्षिण पंचायत मेें ग्राम -नगरपारा , थाना - भवानीपुर के वार्ड नं0 -06 के घनी आबादी के उपर से 11000 वोल्ट का तार गया है उक्त तार के पुराना होने से कई बार तार टुट कर गिरा है जिससे दुर्घटना होने कि संभावना बनी रहती है,यदि हाँ तो क्या सरकार घनी आबादी वाले क्षेत्र से 11000 वोल्ट वाले तार को अन्यत्र ले जाने का विचार रखती है , हाँ तो, कब तक ,नहीं तो क्यों ?