क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पदमपुर में डा०आदित्य कुमार तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,उदाहाट में डा०जावेद आलम चिकित्सक के पद पर पदस्थापित हैं, जबकि दोनों चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति अन्यत्र अस्पतालों में है जिसके कारण रोगियों को उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने में कठिनाई होती है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त दोनों चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर पदस्थापित कार्य स्थल पर वापस भेजने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?