क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-क्या यह बात सही है कि पूर्णिया को मेडिकल हब के रुप में जाना जाता है, जहाँ प्रतिदिन हजारो मरीज ईलाज हेतु आते-जाते है, परंतु पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग के ईलाज की सुविधा नहीं है; यदि हाँ तो सरकार कबतक पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग के ईलाज हेतु कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?