क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि सारण जिलाअन्तर्गत इसुआपुर प्रखण्ड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हेला के जमीन उपलब्ध रहने एवं निविदा के बाद भी भवन का निर्माण नही होने से आमजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार कबतक अतिरिक्त प्रथमिक स्वास्य केंन्द्र का भवन निर्माण कराने का विचार रखती करती है, नहीं तो क्यों ?