Back to Legislative Questions Repository
Q.No 238Starred Question Listed

भवन का निर्माण

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) स्वास्थ्य विभाग 6 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत  हेतु यथा - वन्द्वार, रजौड़ा एव सांख में अबतक विभागीय भवन वाले उप-स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध नही हैं ?2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायतों में उप-स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण हेतु वर्ष 2024 में ही प्रशासनिक स्वीकृत विभाग द्वारा प्रदान की जा चुकी हैं, परन्तु अबतक निर्माण कार्य प्रारंभ नही होने से  ग्रामिणों को प्राथमिक उपचार हेतु काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार जनहित को देखतें हुए उक्त सभी पंचायतों में स्वीकृत उप-स्वास्थ्य केन्द्रों का भवन निर्माण यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का विचार रखती हैं, यदि हाँ, तो  कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
6 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117