क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के विधान सभा क्षेत्र-सुगौली अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामगढ़वा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उत्क्रमित किया गया है, किन्तु भवन के अभाव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अनुरूप चिकित्सक तथा चिकित्सकिय उपकरण उपलब्ध नही होने के कारण प्रखण्ड के 16 पंचायतों के मरीजों को इलाज कराने में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामगढ़वा का भवन निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?