क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :1.क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत चंपानगर बाजार (वार्ड संख्या 8), एवं वार्ड संख्या 9 से 12 के बाजार क्षेत्र में पर्याप्त नाला के अभाव एवं जाम रहने के कारण बरसात के मौसम में प्रत्येक वर्ष गंभीर जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त प्रभावित वार्डों में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?