क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिला अंतर्गत ईरकी ग्राम में ईरकी पेट्रोल पंप के सामने शिवम राज दरबार होटल में दिनांक: 21 मार्च, 2020 से 17 मई, 2020 तक आपदा प्रबंधन, जहानाबाद के द्बवारा क्वारंटाइन सेंटर के रूप में रखा गया था परन्तु उक्त होटल को क्वारंटाइन के दौरान तय किराया का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार उक्त होटल को क्वारंटाइन के दौरान तय किए गए किराए का भुगतान कब तक करना चाहती है, नहीं तो क्यों?