क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल, जो एनएच-80 पर स्थित होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं के लिए प्राथमिक उचार केन्द्र हैं, वहां विशेषज्ञ चिकित्सों विशेषकर सर्जन एवं आर्थोपेडिक और आधुनिक उपकरणों का घोर अभाव है;2. क्या यह बात सही है कि विगत एक वर्ष में कहलगाँव और पीरपैंती क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांष मरीजों को बेहतर ईलाज न मिल पाने के कारण भागलपुर (JLNMCH) रेफर करना पड़ा, जिससे रास्ते में ही कई लोगों की मृत्यु हो गई;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कहलगाँव में एक सुसज्जित ‘ट्रामा सेंटर’ स्थापित करने और रिक्त पड़े विशेषज्ञ डाॅक्टरों के पदों पर पदस्थापन कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?