क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत बगहा-1अनुमंडलीय अस्पताल का भवन जर्जर पारित्यक्त घोषित कर जमींदोज किया जा चुका है तथा इसके निर्माण हेतु वर्ष 2025 में 29.99 करोड रूपये की लागत से 100 बेड वाले नए आधुनिक अस्पताल का टेंडर प्रक्रिया पूरा हो चुका है लेकिन अभीतक निर्माण कार्य प्रारंम नहीं किया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त अस्पताल का निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?