क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में अव्यस्था के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को अनावश्यक बाहर के निजी अस्पतालों में रेफर किये जाने के कारण गरीब रोगियों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है;2. क्या यह सही है कि उक्त अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को परेशानी होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त रेफरल अस्पताल में समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था बहाल कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?