क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मात्र 04 एलोपैथी , 01 होम्योपैथी और 01 आयुर्वेदिक डॉक्टर कार्यरत हैं , जबकि यहाँ स्त्री रोग , सर्जन , हड्डी , शिशु , दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तथा जी एन एम का अभाव है ;(2) क्या यह बात सही है कि एनेस्थीसिया , वेंटिलेटर और लेप्रोस्कोपी जैसे जीवन रक्षक उपकरणों की कमी से मरीजों को बाहर या निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है ;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त अस्पताल में विशेषज्ञो की प्रति नियुक्ति , उपकरणों की व्यवस्था और बेड विस्तार कराने का विचार रखती है, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?