क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत पलासी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पलासी का उत्क्रमण नहीं किये जाने के कारण प्रखंड के रोगियों को ईलाज कराने अररिया जाना पड़ता है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उत्क्रमित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?