क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के रेफरल अस्पताल रामगढ़ तथा नुआंव और दुर्गावती प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में अल्ट्रा साउंड मशीन सी.टी स्कैन मशीन एव MRI मशीन नहीं हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पतालों में हड्डी रोग विशेषज्ञ , नस रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति नहीं है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त अस्पतालों में उक्त सभी जीवन रक्षक मशीन स्थापित कराने तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?