क्या मंत्री, गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के प्रसिद्ध सेन्ट्रल सुगर मिल भारी घाटे, पुरानी मशीनों और तकनीकी अभाव के कारण वर्ष 1997-98 में पूरी तरह बंद हो गई, जिसके कारण कई लोग बेरोजगार हो गये हैं ;2. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने और नई मिलें शुरू करने की मंजूरी नवम्बर-2025 को दी है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त बंद पड़े चीनी मिल को पुनः चालू कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो, कबतक, नहीं तो क्यों ?