क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि 12000 की आबादी वाले राजस्व ग्राम को नगर पंचायत बनाने हेतु राज्य सरकार ने मानक निर्धारित किया है;2. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के प्रखंड मुख्यालय एवं राजस्व ग्राम बाजपटटी की आबादी 12000 से अधिक है, जो नगर पंचायत बनने की सभी मानक को पूरा करता है, उसे अभी तक नगर पंचायत नहीं बनाया गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में सीतामढ़ी जिला के प्रखंड मुख्यालय एवं राजस्व ग्राम बाजपटटी को नगर पंचायत बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?