क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि छपरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सदर अस्पताल, छपरा में हृदय रोग, मानसिक रोग और किडनी रोग विशेषज्ञों की स्थायी प्रति नियुक्ति के अभाव में छपरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए पटना या अन्य निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ता है,यदि हाँ तो सरकार कब तक सदर अस्पताल, छपरा में उक्त तीनों रोगों के विशेषज्ञों की प्रति नियुक्ति कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?