Back to Legislative Questions Repository
Q.No 585Starred Question Listed

विकसित करना

श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर ) पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,पर्यावरण वन एवं जलवायू परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1.क्या यह बात सही है कि भागलपुर स्थित वन विभाग के अधीनसुंदरवन एशिया का एकमात्र गरुड़ पुनर्वास सह अस्पताल है तथा सुल्तानगंज से कहलगाँव के मध्य गंगा नदी क्षेत्र को डॉल्फिन सेंचुरी घोषित किया गया है,जो एक महत्वपूर्ण जैव-विविधता केंद्र है;2.क्या यह भी सही है कि इन स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण, गरुड़ अस्पताल के विकास तथा इसे आमजन हेतु पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए कोई ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना अब तक प्रभावी रूप से लागू नहीं हुई है तथा वृक्षारोपण में स्थानीय जैव-विविधता अनुकूल प्रजातियों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार इन स्थलों के संरक्षण,सौंदर्यीकरण,गरुड़ अस्पताल के विकास तथा इसे आमजन हेतु पर्यटन केंद्र  के रूप में विकसित करने के लिए कोई ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना कराना चाहती ?हां,तो कब तक नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री रोहित पाण्डेय (156) (भागलपुर )
Department
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन
Ministry
पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
MLA Profile
ROHIT PANDEY (156)
ROHIT PANDEY (156)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bhagalpur - Bhagalpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
B-049-099 New Shivpuri Colony, Tilkamanjhi, Bhagalpur