क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के खरीक प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवगंज टोला ,खरीक बाजार में स्व0 रास बिहारी पोद्दार द्वारा विद्यालय भवन बनाने हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम से जमीन दान में दी गई है; परन्तु भवन का निर्माण कार्य नहीं किया जा सका है यदि हाँ तो सरकार स्व0 रास बिहारी पोद्दार द्वारा उपलब्ध कराई गयी जमीन पर विद्यालय भवन का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?