क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ प्रखण्ड में बिहारी बिगहा पंचायत के बिहारी बिगहा ग्राम में अवस्थित 10+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; तथा मैदान सहित चहारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय का भवन निर्माण सहित मैदान की चहारदीवारी का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?