क्या मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायू परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला अन्तर्गत रानीगंज प्रखण्ड में 300 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वृक्ष वाटिका, जो बिहार राज्य की सबसे बड़ी वृक्ष वाटिका है में अजगर, साँप एवं वन्य पशु-पक्षी कई बार परिसर से बाहर निकल कर ग्रामीणों को हानि पहुचाते है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त वृक्ष वाटिका को सरकार द्वारा चिड़ियाघर (जूलाॅजिकल पार्क) के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई थी;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार रानीगंज प्रखण्ड में 300 एकड़ क्षेत्रफल में फैली वृक्ष वाटिका को चिड़ियाघर (जूलाॅजिकल पार्क) के रूप में विकसित कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक नहीं तो क्यों?