Back to Legislative Questions Repository
Q.No 529Starred Question Listed

विद्यालय का निर्माण

श्रीमती अनीता (239) (वारिसलीगंज ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.  क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड वारसलीगंज  के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर में वर्ग  नवम की पढाई का शुभारम्भ दिनांक-24.08.2020 को माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से विडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया है और मैट्रिक एवं इण्टर की पढाई तथा परीक्षा नियमित हो रही है;2.  क्या यह बात सही है कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेरा जलालपुर का भवन निर्माण हेतु  मौजा-ठेरा, थाना संख्या-530, खाता-596, खेसरा-1385, रकवा-90 डीसमील जमीन उपलब्ध है जिसकी निविदा BSEIDC पटना से NIT No.-28/2025-26 आमंत्रित की गयी थी, परन्तु निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है;3.  यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेरा जलालपुर का भवन निर्माण  खंड-2 में वर्णित स्थल पर करवाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्रीमती अनीता (239) (वारिसलीगंज )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
ANITA (239)
ANITA (239)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Warisaliganj - Nawada (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Badhauna, P.O. Konandpur, P.S.- Pakarivarama, District- Nawada