क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्लामपुर प्रखंड तथा एकंगरसराय प्रखंड में वर्तमान में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज उपलब्ध नहीं है;2. क्या यह सही है कि सरकारी डिग्री कॉलेज के अभाव में कक्षा 12 के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को या तो उच्च शिक्षा छोड़नी पड़ती है अथवा निजी कॉलेजों की महंगी फीस वहन करने के लिए विवश होना पड़ता है, जिससे ड्रॉपआउट दर बढ़ रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार इस्लामपुर एवं एकंगरसराय प्रखंड में एक-एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना पर विचार करती है; हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?