क्या मंत्री, शिक्षा विभाग , यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय बैजनाथपुर एवं राजकीय उच्च विद्यालय एरौत के भवन पूर्णतः जर्जर हो चुके हैं जिसके कारण वहाँ अध्ययनरत छात्र–छात्राओं को पठन–पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है;यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?