क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अंतर्गत शेरघाटी प्रखंड के पंचायत अमौना के ग्राम श्याम नगर निमा में 2 एकड़ 90 डी0 भूमि पर खेल मैदान है;2. क्या यह बात सही है कि भू-माफियाओं के द्वारा खेल मैदान की भूमि काअतिक्रमण किया जा रहा है जिसस खेल मैदान संकीर्ण होता जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकरात्मक है तो क्या सरकार उक्त खेल मैदान के भूमि को घेराबंदी कराते हुए स्टेडियम का निर्माण करवाने का विचार रखती है , हाँ तो कबतक, नही तो क्यों ?