Back to Legislative Questions Repository
Q.No 472Starred Question Listed

डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना

श्री मनोज विश्‍वास (48) (फारबिसगंज) उच्च शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—1. क्या यह  बात सही है कि अररिया जिले के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 37 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जबकि केवल 03 महाविद्यालय ही उपलब्ध हैं;2. क्या यह  बात सही है  कि विद्यालयों की संख्या अधिक होने के बावजूद महाविद्यालयों की संख्या कम होने के कारण उत्तीर्ण छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु दूर-दराज़ के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे विशेषकर गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा सीमित महाविद्यालयों के कारण उच्च शिक्षा में नामांकन का दबाव, सीटों की कमी तथा ड्रॉपआउट की समस्या उत्पन्न हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालयों की संख्या बढ़ाने, का विचार रखती है; हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री मनोज विश्‍वास (48) (फारबिसगंज)
Department
उच्च शिक्षा
Ministry
उच्च शिक्षा विभाग
MLA Profile
MANOJ BISHWAS (48)
MANOJ BISHWAS (48)
Party
Indian National Congress
Constituency
Forbesganj-Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mukhiya Ji Tola Majhua, PO-Majhua, Thana-Forbesganj, District-Araria, 854318