क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि पूर्वीचम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर तीनों जिलो के बीच मोतिहारी शहर मे एक मात्र श्री कृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय 15.02.59 को लगभग दस एकड़ भूमि में स्थापित हुआ, जहाँ तीनों जिलो की छात्राएँ होस्टल में रह कर उच्च शिक्षा प्राप्त करती है;2. क्या यह बात सही है कि श्री कृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय के भवन की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण उच्च शिक्षा हेतु कन्याओं की उपस्थिति कम हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त महिला महाविद्यालय के जीर्णोधार कराने का विचार रखती है, हाँ तो, कबतक नहीं तो क्यों ?