क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला के मोहनियाँ विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत कुदरा प्रखंड के वार्ड नं0-03 अवस्थित गरवाडीह बस्ती में आने जाने के लिए आज भी कच्ची सड़क रहने के कारण बरसात एवं अन्य दिनों में स्थानीय आम लोगों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक नेवरास मोड़ से नहर के बगल से होते हुए गरवाडीह बस्ती तक सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?