क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज नगर पंचायत में स्थित बहादुर महाविद्यालय में समिति का गठन विगत 3 वर्षों से नहीं किया गया और महाविद्यालयकी जमीन (3 एकड़ जमीन) कॉलेज प्रशासन और भूमाफिया द्वारा मिलीभगत से अतिक्रमण किया गया है, यदि हां तो सरकार उक्त महाविद्यालय में समिति का गठन एवं अतिक्रमित जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराने के लिए कौन-सी कार्रवाई कबतक करना चाहती है, नहीं तो क्यों?